Home » नवरात्रि में रश्मिका मंदाना ने किया नेक काम : एक्ट्रेस ने 400 परिवारों को लिया गोद, जाने पोस्ट में क्या लिखा
मनोरंजन

नवरात्रि में रश्मिका मंदाना ने किया नेक काम : एक्ट्रेस ने 400 परिवारों को लिया गोद, जाने पोस्ट में क्या लिखा

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ के साथ-साथ एक बार फिर अपने नेक काम की वजह से सुर्खियों में हैं।  बड़े पर्दे पर अपनी शानदार अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली रश्मिका ने अब अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है।  एक्ट्रेस ने एक बेहद  सराहनीय पहल करते हुए 400 परिवारों को गोद लिया है।   अब वह तीन-तीन महीने की किस्तों में उनके राशन का खर्च उठाएंगी। इससे वह बाकि लोगों को भी इस तरह के नेक काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

पोस्ट कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी :  रश्मिका मंदाना ने अपनी इस सामाजिक सेवा की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘आप जिन किरदारों को निभाते हैं, उनमें कुछ ऐसा होता है जो आपको प्रभावित करते हैं। आपमें से कई लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या जयम्मा और मुझमें कोई समानता है? मेरा जवाब है हां – और यह उनमें से एक है। यह हमेशा से मैं रही हूं और यह वह भी है और मैं हमेशा आपके प्यार के लिए इस तरह की चीजें करती रहूंगी… लेकिन मैंने इसे हमेशा गुप्त रखा क्योंकि मुझे लगता था कि अगर सिर्फ मुझे, मेरी टीम को और हममें से कुछ लोगों को पता हो तो काफी है।  लेकिन अब मैं इस बारे में खुलकर बात कर रही हूं क्योंकि मैं सोच रही हूं,अगर इससे आप सभी प्यारे लोगों को भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिले तो मुझे खुशी होगी।’

एक्ट्रेस ने 400 परिवारों को गोद लिया :  आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैंने सोचा कि क्यों न अभी से शुरुआत की जाए। आज मैंने 400 परिवारों को गोद लिया है और मैं एक बार में 400 परिवारों की 3 महीने तक मदद करना चाहती हूं और अगले एक साल तक इसे जारी रखना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि वे किराने के सामान पर होने वाले खर्च को बचाकर अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकेंगे। दयालुता का एक छोटा सा काम भी किसी के जीवन को बदल सकता है और इसके लिए बड़ा होना जरूरी नहीं है। चलिए हम सब एक छोटी सी शुरुआत करें।’

रश्मिका को नेक कामों को निजी रखना है पसंद
रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक अपने इन नेक कामों को निजी रखना ही पसंद किया था. लेकिन अब वो इनके बारे में इसलिए बता रही हैं, ताकि उनके फैंस और दूसरे लोग भी इससे प्रेरित होकर अपनी क्षमता के अनुसार किसी की मदद कर सकें।

‘रणबाली’ के बारे में

  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली तेलुगु पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में नजर आएंगे।
  • फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं।
  • इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है।
  • वहीं विजय देवरकोंडा ने रणबाली का किरदार निभाया है।
  • फिल्म रायलसीमा के काल्पनिक गांव सिंगानामाला पर आधारित है।
  • यह फिल्म देशभर में 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

Search