कोरबा। जिले के अजगरबहार क्षेत्र में रूमगरा के समीप सड़क हादसे में बाकीमोंगरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक रानी झरना से पिकनिक मनाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजा यादव और बलराम चौहान स्प्लेंडर बाइक क्रमांक सीजी 10 बीए 6486 में रानी झरना से पिकनिक मनाकर घर वापस लौट रहे थे। रूमगरा के पास ट्रेलर क्रमांक सीजी 04पीबी 8803 से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में राजा यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलराम चौहान घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







