Home » रामलीला मेला कमेटी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग : सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

रामलीला मेला कमेटी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग : सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश /पीलीभीत। पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में सोमवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र में रामलीला मेला कमेटी के खर्च के हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद  खूनी वारदात में बदल गया। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से कुनाल, अंकित और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मोहित ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे कस्बे में तनाव फैल गया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Search