ICC ODI Rankings: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक बार फिर से वनडे सीरीज में आमने-सामने आने वाली हैं। पहला मैच टीम इंडिया जीत चुकी है, अब दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। इससे पहले कि दूसरा मैच शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि ICC की वनडे रैंकिंग में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अभी कहां पर हैं और उनकी रेटिंग क्या है।
न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर : इसके बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। हालांकि पहले मैच में मिली हार के बाद उसकी रेटिंग गिरी है, लेकिन इसके बाद भी दूसरे नंबर पर टीम बनी हुई है। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की रेटिंग अभी 112 की है। यानी अगर न्यूजीलैंड की टीम दूसरा मुकाबला जीत भी गई तो भी उसे बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा। यहां तक कि बचे हुए दोनों मैच अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत जाए और सीरीज पर कब्जा कर ले तो भी कोई बहुत ज्यादा असर नहीं होगा। इससे रेटिंग में तो अंतर आएगा, लेकिन रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं होगा।
ये रहीं टॉप 5 की बाकी तीन टीमें : ये तो रही पहले दो नंबर की टीमों की बात, जो अभी सीरीज में आमने सामने भी हैं। अब आपको एक नजर टॉप 5 में शामिल बाकी तीन टीमों के बारे में भी जानना चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मामले में तीसरे नंबर पर है। उसकी रेटिंग ताजा रैंकिंग में 109 की है। इसके बाद आता है पाकिस्तान का नंबर। पाकिस्तानी टीम 105 की रेटिंग के साथ इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर चार पर है। श्रीलंकाई टीम का 100 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर कब्जा है। हालांकि इस वक्त वनडे कम हो रहे हैं, इसलिए निकट भविष्य में इसमें बहुत ज्यादा बदलाव होने की संभावना काफी कम है।







