Home » वरुण चक्रवर्ती ने चुनी टी20 की ड्रीम प्लेइंग-11, बटलर-हेड को बनाया ओपनर
खेल

वरुण चक्रवर्ती ने चुनी टी20 की ड्रीम प्लेइंग-11, बटलर-हेड को बनाया ओपनर

नई दिल्ली। भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने दुनिया की ऑल टाइम प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 वर्ल्ड क्रिकेट के एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को चुना है, लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज, विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं देकर सभी को चौंका दिया हैं। वरुण से अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर लिए इंटरव्यू में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11चुनने को कहा था। इसके बाद वरुण ने टी20 क्रिकेट की बेस्ट प्लेइंग-11 चुनी। उन्होंने आईपीएल (IPL) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्लेइंग-11 में जगह दी।

दरअसल, वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने ओपनिंग जोड़ी के रूप में जोस बटलर और ट्रेविस हेड को चुना। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने रोहित-विराट (Rohit Sharma & Virat Kohli Dropped) को नहीं चुना। नंबर-3 पर मिस्ट्री स्पिनर ने सूर्यकुमार यादव को जगह दी, जो कि मौजूदा समय में भारत के टी20 टीम के कप्तान है। वहीं, निकोलस पूरन को भी उन्होंने प्लेइंग-11 में जगह दी। साउथ अफ्रीका और हैदराबाद के स्टार हेनरिक क्लासेन को पांचवें नंबर पर चुना।

वहीं, चक्रवर्ती ने कुल तीन ऑलराउंडर्स को प्लेइंग-11 में जगह दी। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को चुना। उनकी प्लेइंग-11 में एक स्पिनर जिन्हें जगह मिली वह अफगानिस्तान के राशिद खान रहे, जबकि पैस अटेक में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और श्रीलंका के मथीशा पथिराना को चुना।

Varun Chakravarthy की ड्रीम T20 Playing 11- जोस बटलर, ट्रैविस हेड, सूर्यकुमार यादव, निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन, हार्दिक पंड्या, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, राशिद खान, जसप्रित बुमरा और मथीशा पथिराना

शुरुआती जीवन और संघर्ष- वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि क्रिकेट में आने से पहले उन्होंने फिल्मों में काम किया था। उन्होंने आर्ट डायरेक्शन टीम में असिस्टेंट के तौर पर काम किया और कभी-कभी फिल्मों में एक्स्ट्रा कलाकार भी बने। वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पहली कमाई सिर्फ 879 रुपये थी, जो उन्होंने एक फिल्म शूट के दौरान कमाई थी। वरुण ने कहा कि जब वह क्रिकेट में आए तो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने बताया कि उनकी सैलरी में लगभग 4200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘आज मैं जो कुछ भी हूं, वो सिर्फ क्रिकेट की वजह से हूं।’ अश्विन ने भी उनकी मेहनत की तारीफ की और कहा कि वरुण का सफर बाकी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। वरुण ने अंत में कहा, ‘कोई भी सपना छोटा नहीं होता। अगर मेहनत और लगन हो, तो जिंदगी कभी भी बदल सकती है।’

Search

Archives