Home » भारत के खिलाफ मैच में पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट होने वाले साहिबजादा नामीबिया के खिलाफ लगाया शतक
खेल

भारत के खिलाफ मैच में पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट होने वाले साहिबजादा नामीबिया के खिलाफ लगाया शतक

भारत और पाकिस्तान के बीच जब 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया था, तब उस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई थी। भारत की ओर से दिए गए 175 रनों का पीछा करने के लिए जब पाकिस्तानी टीम उतरी तो हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को पहले ही ओवर में आउट कर दिया था, लेकिन नामीबिया के खिलाफ जैसे ही उन्हें कमजोर गेंदबाजी मिली, उन्होंने शतक लगा दिया।

ओ​पनिंग के लिए उतरे साहिबजादा फरहान, दूसरे छोर पर गिरते रहे लगातार विकेट

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन साहिबजादा फरहान मैदान पर टिके रहे। जब एक तरफ से लगातार विकेट गिरते जा रहे थे, जब फरहान टिके रहे। सैम अयूब के बाद कप्तान सलमान आउट हो गए, इसके बाद नंबर चार पर आए ख्वाजा नफे भी कुछ नहीं कर पाए। उन्हें इस मैच में ​पहली बार मौका मिला था, लेकिन इसे भुना नहीं पाए। बाबर आजम जो इससे पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे थे, प्लेइंग इलेवन में तो नजर आए, लेकिन उनका डिमोशन कर दिया गया। वे नंबर पांच तक ही बल्ले​बाजी करने नहीं आए।

20वें ओवर में आया फरहान का शतक, 57 बॉल पर बनाए 100 रन

साहिबदाजा फरहान को कमजोर नामीबिया के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया। फरहान ने 57 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि उनकी पारी बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। फरहान पारी का आगाज करने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए 20वें ओवर तक का इंतजार करना पड़ा। अब फरहान टी20​ विश्व कप में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2012 के टी20 विश्व कप में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली थी। फरहान के पास मौका था कि इससे ज्यादा रन बनाकर वे शहजाद को पीछे छोड़ें, लेकिन इसमें भी कामयाब नहीं हो पाए। उनकी बल्लेबाजी देख साफ लग रहा था वे शतक के लिए खेल रहे हैं।

फरहान का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक

साहिबजादा फरहान का टी20 इंटरनेशनल में ये पहला शतक है। इससे पहले वे 9 बार 50 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। हालांकि टी20 क्रिकेट में वे 6 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। पाकिस्तान के लिए ये मस्ट​विन मैच है। अगर नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तानी टीम हार तो उसका विस्तार बंध जाएगा और सुपर 8 से बाहर हो जाएगी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का स्कोर बनाया है।

Search

Archives