पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। ये इस टूर्नामेंट का 11वां सीजन होगा। PSL का ये सीजन कई मायनों में खास है। इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेती थी, लेकिन PSL 2026 में कुल 8 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। PSL में अब दो नई टीमों की एंट्री हुई है, जिनका नाम हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडीज है। PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से 10 मई तक चलेगा। इस सीजन में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे।
इस सीजन सिर्फ दो मैदानों पर खेले जाएंगे PSL के मुकाबले : PSL के इस सीजन के मुकाबले सिर्फ दो वेन्यू पर खेले जाएंगे। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण कई देशों में ईंधन का संकट पैदा हो गया है, और पाकिस्तान भी इस समस्या का सामना कर रहा है। इस वजह से पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले सिर्फ दो वेन्यू पर खेले जाएंगे। इस बार सभी मैच लाहौर और कराची में आयोजित किए जाएंगे। कराची 21 लीग मैचों के साथ-साथ 28 अप्रैल को होने वाले क्वालीफायर मैच की मेजबानी करेगा। इस बीच, टूर्नामेंट की शुरुआत मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स और नई टीम हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मैच से होगी।
PSL 2026 के लिए सभी टीमों के स्क्वॉड और कप्तान :
इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान (कप्तान), सलमान इरशाद, एंड्रीज गौस, डेवोन कॉनवे, फहीम अशरफ, मेहरान मुमताज, मैक्स ब्रायंट, मार्क चैपमैन, मीर हमजा सज्जाद, समीर मिन्हास, समीन गुल, हैदर अली, रिचर्ड ग्लीसन, मोहम्मद हसनैन, दीपेंद्र सिंह ऐरी, मोहम्मद फैक, सलमान मिर्जा, निसार अहमद, शमर जोसेफ, इमाद वसीम
कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), हसन अली, अब्बास अफरीदी, खुशदिल शाह, साद बेग, मोइन अली, आजम खान, सलमान अली आगा, शाहिद अजीज, मीर हमजा, एडम जाम्पा, मोहम्मद हमजा सोहेल, आकिब इलियास, खुजैमा बिन तनवीर, मुहम्मद वसीम, इहसानुल्लाह, रिजवान उल्लाह, रीजा हेंड्रिक्स, जॉनसन चार्ल्स
मुल्तान सुल्तांस: एश्टन टर्नर (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, लाचलान शॉ, डेलानो पोटगीटर, जोश फिलिप, मोमिन कमर, मोहम्मद अवैस जफर, शान मसूद, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद इस्माइल, अरशद इकबाल, आतिजाज हबीब खान, अहमद डेनियल, सलमान मिर्जा, साद मसूद
लाहौर कलंदर्स: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, मोहम्मद नईम, मुस्तफिजुर रहमान, हारिस रऊफ, उसामा मीर, फखर जमान, उबैद शाह, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली, हुसैन तलत, तैयब ताहिर, रुबिन हरमन, डुनिथ वेलालेज, माज खान, शहाब खान
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), सुफियान मुकीम, अब्दुल समद, अली रजा, आरोन हार्डी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद हारिस, खालिद उस्मान, अब्दुल सुभान, जेम्स विंस, माइकल ब्रेसवेल, इफ्तिखार अहमद, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, काशिफ अली, शाहनवाज दहानी, फरहान यूसुफ, मोहम्मद बासित, शोरफुल इस्लाम
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), अबरार अहमद, हसन नवाज, उस्मान तारिक, शमील हुसैन, राइली रूसो, जहांदाद खान, फैसल अकरम, अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान रंधावा, शहजाद गुल, सैम हार्पर, बेवन जैकब्स, बेन मैकडरमॉट, टॉम करन, जहांजैब सुल्तान, अल्जारी जोसेफ, अहसान अली, बिस्मिल्ला खान
हैदराबाद किंग्समेन: मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान, ग्लेन मैक्सवेल, आकिफ जावेद, माज सदाकत, मोहम्मद अली, कुसल परेरा, इरफान खान नियाजी, हसन खान, शायान जहांगीर, हम्माद आजम, आसिफ महमूद, हुनैन शाह, राइली मेरेडिथ, शरजील खान, रिजवान महमूद, साद अली, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन
रावलपिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), नसीम शाह, डेरिल मिचेल, सैम बिलिंग्स, जमान खान, यासिर खान, रिशाद हुसैन, मोहम्मद आमिर, अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, लॉरी इवांस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डियान फॉरेस्टर, आसिफ अफरीदी, कामरान गुलाम, फवाद अली, मोहम्मद अमीर खान







