Home » एशिया कप पर भारत का कब्जा : पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे
खेल

एशिया कप पर भारत का कब्जा : पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 पर कब्जा जमा लिया है। इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एक बार फिर से पटकनी दी है।

भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 फाइनल में पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 19.1 ओवर में 146 रन बनाए थे। भारत ने दो गेंद शेष रहते ही 150 रन केवल पांच विकेट के नुकसान पर बना लिए और ​मैच अपने नाम कर लिया। भारत की इस साल एशिया कप में पाकिस्तान पर ये लगातार तीसरी जीत है। तिलक वर्मा ने भारत के तिए शानदार 69 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने केवल 53 बॉल का सामना किया।

Search