भारतीय क्रिकेट में आज यानी 19 अगस्त का दिन अहम है, क्यों आज टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारत की मेंस टीम का ऐलान होना है। इसके अलावा आईसीसी वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारत की महिला टीम की घोषणा होगी। BCCI की मेंस सिलेक्शन कमिटी एशिया कप के लिए टीम चुनेगी, जबकि वुमेंस सिलेक्शन कमिटी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर इसके बाद खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम का चुनाव करेगी। दोनों टीमें के सिलेक्टर्स और कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आएंगे।
प्रेस कांफ्रेंस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होना था वह अब 2.30 बजे होगा। एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबूधाबी में खेला जाएगा। टी20 फार्मेंट में आयोजित होने वाले एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग और ओमान हिस्सा लेंगी।







