IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के ‘गुरू’ एंडी फ्लावर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का डंडा चला है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ रविवार को रायपुर में खेले गए मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर को डगआउट में फोर्थ अंपायर के साथ गुस्से में बहस करते हुए देखा गया। एंडी फ्लावर को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है, जो ‘अभद्र भाषा’ से जुड़ा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। एंडी फ्लावर को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए IPL मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है। एंडी फ्लावर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान ‘अभद्र भाषा’ से जुड़ा है। यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान 17.2 ओवर में हुई, जब फ्लावर एक फैसले से नाखुश होने के बाद चौथे अंपायर से तीखी बहस करते हुए नजर आए।







