Home » IPL में तहलका मचाने के बाद अब विदेशी धरती पर गेंदबाजों की धुनाई करेंगे वैभव सूर्यवंशी!
खेल

IPL में तहलका मचाने के बाद अब विदेशी धरती पर गेंदबाजों की धुनाई करेंगे वैभव सूर्यवंशी!

Vaibhav Sooryavanshi: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चैंपियन बनने के साथ ही IPL 2026 का समापन हो गया। RCB ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया।  RCB भले ही खिताब जीतने में सफल रही, लेकिन सबसे ज्यादा महफिल 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लूटी।

वैभव IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब हुए। इस तरह वह IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वैभव ने 16 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 776 रन अपने नाम किए। इस दौरान वैभव का औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कई बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया।

2024 में खेला पहला फर्स्ट क्लास मैच : वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय U19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 58 गेंदों में शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। अब IPL 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा सितारे बन चुके हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि यह युवा बल्लेबाज जल्द ही भारत की सीनियर टीम की जर्सी में भी नजर आए। अगर वैभव ने इंडिया-ए के लिए भी इसी अंदाज में रन बनाना जारी रखते हैं, तो टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए जल्द खुल सकता है।

इंडिया-ए का ट्राई सीरीज में शेड्यूल

  • 9 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए, दांबुला
  • 11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए, दांबुला
  • 15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए, दांबुला
  • 17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए, दांबुला

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

Search

Archives