Home » छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला कॉलेज प्रिंसिपल गिरफ्तार, वॉशरूम में लगाता था कैमरा
राजस्थान

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला कॉलेज प्रिंसिपल गिरफ्तार, वॉशरूम में लगाता था कैमरा

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में कॉलेज प्रिंसिपल को छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच की है।

बता दें कि इससे एक महीने पहले छात्राओं और कुछ स्टाफ सदस्यों ने प्रिंसिपल सैयद मशकूर अली के खिलाफ तकनीकी शिक्षा सचिव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। 3 फरवरी को शिकायत के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि अली पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ करने और उन्हें अनुचित संदेश भेजने का आरोप है। सोमवार को तकनीकी शिक्षा सचिव द्वारा गठित जांच दल ने कॉलेज का दौरा किया, लेकिन उसे छात्राओं के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने नए सिरे से जांच की मांग करते हुए प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पीड़ित छात्राओं ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया है।

Search

Archives