Home » हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
रायपुर

हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

रायपुर। थाना गोबरानवापारा पुलिस ने दुलना तिराहा के पास कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलना तिराहा के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गोबरानवापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित किया। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इमरान खान उर्फ गोलू और पुरुषोत्तम साहू, दोनों निवासी जिला धमतरी, बताए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6 ग्राम 13 मिलीग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त किया। इस संबंध में थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Search

Archives