Home » तेज रफ्तार बाइक पर कपल का रोमांस, टंकी के ऊपर बैठी थी युवती, मस्ती के मूड में नजर आए
छत्तीसगढ़ रायपुर

तेज रफ्तार बाइक पर कपल का रोमांस, टंकी के ऊपर बैठी थी युवती, मस्ती के मूड में नजर आए

रायपुर। जिले में तेज रफ्तार बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती बाइक की पेट्रोल टंकी के ऊपर बैठकर घूमती रही। कपल पूरी तरह मस्ती के मूड में थे। दोनों इसी तरह कोलकाता-नागपुर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान आसपास से कई और गाड़ियां भी गुजर रही है। तभी पीछे से किसी ने इनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

दरअसल, ये वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक ब्लैक रंग की गाड़ी में युवक-युवती बैठे हुए है। दोनों तेलीबांधा चौक से नेशनल हाइवे में ललित महल होटल के आसपास पहुंचे थे।
बाइक राइड में युवक-युवती दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। चलती बाइक पर कपल आपस में इतने मशगूल थे कि इन्हें बाजू से गुजर रहे भारी वाहनों से जरा सा भी भय नहीं लग रहा था। ऐसे में थोड़ी सी भी चूक होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस के एक्शन का इंतजार

नेशनल हाईवे में बाजू से भारी वाहने गुजरती रही, लेकिन युवक-युवती ने अन्य गाड़ियों को अनदेखा कर दिया। ऐसी जानलेवा हरकतों को लेकर रायपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने आला अफसरों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। इसके बाद रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर ऐसे कई लापरवाह दोपहिया चालकों पर कड़े एक्शन लिए गए है, लेकिन बावजूद इसके ऐसे मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। फिलहाल रायपुर पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

 

Search

Archives