तुमान। ऐतिहासिक नगरी तुमान में इस बार दशहरा पर्व को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि दशहरा उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें पारंपरिक लोक गीत, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजन 26 अक्टूबर 2026 रात 8 बजे तुमान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक संजय सुरिला प्रस्तुति प्रस्तुति देंगे। पूरे क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
हमारे संवाददाता ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।







