Home » महाराष्ट्र में आश्रम स्कूल से चुपके से बाहर निकले छात्र हुए सड़क हादसे का शिकार, दो की मौत
देश

महाराष्ट्र में आश्रम स्कूल से चुपके से बाहर निकले छात्र हुए सड़क हादसे का शिकार, दो की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक गांव के मेले से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे छात्रों की मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क़ किनारे एक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लड़क़ों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार तड़क़े जवाहर तालुका में हुई। पांचों छात्र सरसुन गांव में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए हीरादपाड़ा गगनगिरी आश्रम स्कूल से चुपके से बाहर निकले थे। घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक, वार्डन और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया। जवाहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पांचों छात्र छात्रावास से चुपके से निकलकर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए थे।

Search