Home » पत्थर खदान में मिली 6 वर्षीय मासूम की लाश, चाचा के घर जाने निकला था
छत्तीसगढ़

पत्थर खदान में मिली 6 वर्षीय मासूम की लाश, चाचा के घर जाने निकला था

मस्तूरी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदपरसदा के पत्थर खदान में एक बच्चे की लाश मिली है। मासूम की पहचान गांव के ही रितेष सूर्यवंशी पिता सत्यनारायण सूर्यवंशी 6 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया। रितेश 8 नवंबर को करीब 9 बजे अपने घर वेदपरसदा से अपने चाचा के घर मुड़पार जा रहा हूं कहकर निकला था। उसकी लाश सुबह 6 बजे गांव के ही पानी से भरे पत्थर खदान में मिली। डॉयल 112 को मामले की सूचना दी गई। शव को मस्तूरी सीएचसी लाया गया। जहां से पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की डूबकर मौत हुई है। खदान के किनारे कपड़े भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस अपनी विवेचना में जुट गई है।

Search

Archives