रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर कंचनपुर चौक के पास घरघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन ट्रेलर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिनके विरुद्ध इस्तगाशा धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तैयार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश श्रीमती चंद्रकला देवी साहू ने तीनों चालकों पर दस-दस हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है । ट्रेलर वाहन चालकों में खेमसागर यादव 22 वर्ष निवासी सोनपुर थाना लैलूंगा रायगढ़ , भरत कुमार 32 वर्ष, निवासी कोलसईना थाना बोधी विद्या बिहार व लोकेश यादव 24 वर्ष निवासी सोनपुर थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ का नाम शामिल है।







