देखें वीडियोः-
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां खेलते समय पोते ने अपनी दादी पर पेंट छिड़क दिया। इससे नाराज होकर महिला ने अपने ही 4 साल के पोते पर खौलता पानी उड़ेल दिया। इस घटना में मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खौलता पानी भर रही थी दादी
पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 मार्च को कोराडी के आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई। घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी खौफनाक है। जानकारी के मुताबिक, 4 वर्षीय ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसके हाथ में पेंट से भरी एक स्प्रे बोतल थी और खेलते-खेलते उसने गलती से अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर पेंट छिड़क दिया। उसी समय महिला एक बाल्टी में खौलता पानी भर रही थी।
कमर के नीचे झुलसा बच्चा
बताया जा रहा है कि इस बात से गुस्से में आकर महिला ने खौलता पानी बच्चे पर उड़ेल दिया। गर्म पानी गिरते ही बच्चा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत बच्चे को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा कमर के नीचे करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देखें वीडियोः-
Enraged after her four-year-old grandson sprayed paint on her while playing, his grandmother allegedly poured boiling water on the child, causing scalding injuries, in the Koradi area of Nagpur ,India pic.twitter.com/9coTzZwOcH
— Ishitpost (@funn_gus) March 4, 2026







