Home » दिल्ली में कोहरे का कहरः आईजीआई एयरपोर्ट पर 220 उड़ानें लेट, 40 फ्लाइट्स रद, यात्री परेशान
दिल्ली-एनसीआर देश

दिल्ली में कोहरे का कहरः आईजीआई एयरपोर्ट पर 220 उड़ानें लेट, 40 फ्लाइट्स रद, यात्री परेशान

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पूरी तरह चरमरा गया है। सोमवार सुबह से शाम छह बजे तक 220 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी दर्ज की गई है, जबकि रद होने वाली उड़ानों की संख्या 40 के पार पहुंच गई है। इसके अलावा, खराब दृश्यता के चलते 10 विमानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा है।

सोमवार सुबह दिल्ली में मौसम के सबसे कठिन हालात देखे गए। तड़के 4ः00 बजे से सुबह 9ः00 बजे के बीच रनवे पर विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिसने परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया।

दोपहर 12ः00 बजे के बाद धूप निकलने से दृश्यता में सुधार हुआ और यह बढ़कर 500 से 800 मीटर तक पहुंची, जिससे लैंडिंग प्रक्रिया में थोड़ी तेजी आई। हालांकि, सुबह के भारी बैकलॉग के कारण रनवे पर विमानों की लंबी कतार लग गई है, जिससे उड़ानों को प्रस्थान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

Search

Archives