लद्दाख के द्रास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मारपोचू के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर द्रास नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग लापता हैं। प्रशासन और बचाव दल द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वाहन में कुल चार लोग सवार थे। हादसे के बाद 35 वर्षीय आगा सैयद बाकिर , निवासी लंकरचे का शव चौकियाल के थांडा मोड़ क्षेत्र से बरामद किया गया। अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
वहीं, हादसे के बाद से तीन अन्य लोग लापता हैं। इनमें 26 वर्षीय सज्जाद हुसैन, निवासी लंकरचे, 25 वर्षीय हसीना बानो, निवासी गाटो लंकरचे और 23 वर्षीय सोगरा बानो निवासी गाटो लंकरचे शामिल हैं।







