आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला ग्रुप-ए में 25 जून को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला नहीं हो सका है। ग्रुप-ए की स्थिति को देखा जाए तो उसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम की जगह पक्की मानी जा रही है तो वहीं दूसरी टीम के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम रेस में बनी हुई हैं।
ग्रुप-ए में शामिल भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी, जिसमें उनको अपने नेट रनरेट का भी ध्यान देना होगा। भारतीय टीम को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ होने वाला मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेलना है जहां की पिच को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं जो बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो सकती है। ऐसे में पहले बैटिंग करने वाली टीम को बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करनी होगी।
टीम इंडिया का अब तक बांग्लादेश के खिलाफ दिखा है दबदबा
भारतीय महिला टीम का बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में खेले गए 23 मुकाबलों में भारतीय महिला टीम 20 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं सिर्फ तीन मैचों को ही बांग्लादेश महिला टीम जीत सकी है। ऐसे में टीम इंडिया इसी शानदार रिकॉर्ड को इस मुकाबले में भी कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।







