ICC रैंकिंग में इस बार भयंकर उथल-पुथल देखने के लिए मिल रही है। खास तौर पर पिछले सप्ताह टेस्ट और वनडे का खूब रोमांच देखने के लिए मिला, इसलिए इसमें जबरदस्त बदलाव नजर आ रहा है। जहां एक ओर इंग्लैंड के जो रूट फिर से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं, वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग मारी है और वे पहले नंबर के काफी करीब पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।
शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग, सीधे नंबर दो पर पहुंचे : अब वनडे की बात करें तो वहां पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 815 की रेटिंग के साथ नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। इस बीच शुभमन को एक साथ तीन स्थानों का फायदा हुआ है। वे अब सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 791 की हो गई है। विराट कोहली दूसरे से तीसरे नंबर पर चले गए हैं। क्योंकि वे वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। रोहित शर्मा 754 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दो स्थान के नुकसान के साथ नंबर 5 पर चले गए हैं। श्रीलंका के चरित असलंका एक स्थान के फायदे से नंबर 9 और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक एक स्थान के फायदे से नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में लगातार मैच है, इसलिए रैंकिंग फिर से बदलेगी। खास तौर पर टी20 की रैंकिंग में जबरदस्त उठापटक होने वाली है।







