Home » मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट… ‘वेलकम टू द जंगल’ पर अक्षरा सिंह ने जताई खुशी, अक्षय को लेकर कही बड़ी बात
मनोरंजन

मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट… ‘वेलकम टू द जंगल’ पर अक्षरा सिंह ने जताई खुशी, अक्षय को लेकर कही बड़ी बात

भोजपुरी स्टार और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों काफी खुश हैं। हाल ही में वे बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं हैं। इसके बाद अब उन्होंने गाने के बाद मिली पॉपुलैरिटी को लेकर और अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बात की है।

मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट है :   एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने कहा, ‘मैं अहमद सर, गणेश आचार्य सर और अक्षय सर की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल है और मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट है। मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।’

अक्षरा ने उस पल को भी याद किया जब उन्हें इस गाने के लिए फोन आया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ा डर लगा था। अक्षरा ने कहा, ‘मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया और बताया गया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है, जो मुझे करना है।

पहले मैं थोड़ा हिचकिचाई, लेकिन बाद में गणेश आचार्य सर का फोन आया और उन्होंने मुझे समझाया। जैसे ही मैंने उनका और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गई।’

मेरे अंदर का बच्चा बहुत नर्वस था :  उन्होंने आगे कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर मैं इस मौके के लिए बहुत आभारी थी, लेकिन मेरे अंदर का बच्चा बहुत नर्वस था। मैं इतनी घबराई हुई थी कि वॉशरूम तक जाना पड़ा। यह मेरे लिए एक फैनगर्ल मोमेंट था। कल तक मैं टीवी पर अक्षय सर की फिल्में देखती थी और ताली बजाती थी, और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। मुझे लगा जैसे जिंदगी खुद अपनी कहानी लिख रही है।’

कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’? :  फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर और कई अन्य सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Search

Archives