Home » मां के इलाज के लिए नहीं दिए पैसे, तो पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, तड़पने के बाद बेटे की मौत
उत्तर प्रदेश

मां के इलाज के लिए नहीं दिए पैसे, तो पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, तड़पने के बाद बेटे की मौत

फतेहपुर। फतेहपुर में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई। पिता ने पत्नी के इलाज और खर्च के लिए पैसे नहीं देने पर अपने ही बेटे और बहू को गोली मार दी। गोली लगने के एक घंटे तक दोनों घर के बाहर लहूलुहान हालत में तड़पते रहे। इसके बाद बेटे की मौत हो गई।

बिंदकी कोतवाली के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के चलते पिता ने पुत्र व बहू को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दंपती एक घंटे तक घर के बाहर घायलावस्था में पड़े रहे। सूचना पर पीआरवी मौके में पहुंची। तब दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों को कानपुर भेजा गया है। जहां घायल 36 वर्षीय अवनीश पटेल की मौत हो गई। आरोपित पिता मौके से फरार हो गया है।

मां के इलाज और अपने खर्चे के लिए बेटे से मांगे थे रुपये

सीतापुर गांव के रहने वाले राम खेलावन उर्फ राम विलास पत्नी मिथलेश के साथ रहते हैं। इनके 36 वर्षीय अवनीश व बहू मनीषा उसी मकान के एक हिस्से में रहते हैं। छोटा पुत्र पत्नी सहित कानपुर में रहता है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे राम विलास ने पुत्र अवनीश से मां के इलाज व अपने खर्च के लिए रुपये मांगे। इस पर अवनीश ने रुपये देने इन्कार करते हुए कहा कि उसके लिए जीवन में क्या किया तो रुपये दे।

इन्कार करने पर बेटे से विवाद में बहू भी आई

इसे लेकर पिता पुत्र में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इस पर बहू आई और मारपीट करने लगी। इससे खुन्नश खाकर राम विलास घर के अंदर गया और कमरे में रखी डबल बैरल बंदूक लेकर बहू पर गोली चलाई। गोली सीधे उसके पेट में लगी और वह घर के बाहर ही गिर गई। पुत्र भागा तो उस पर दूसरी गोली चला दी, जो उसके दाहिने हाथ में लगी। अचानक फायर होने से गांव के लोग सहम गए।

घटना के बाद लोग घरों में दुबके

मुहल्ले के जिन लोगो ने घटना देखी वह घरों के अंदर चले गए। करीब एक घंटे तक घायल दंपती घर के बाहर पड़े रहे। इसके बाद किसी ने पीआरवी को सूचना दी। तब पुलिस पहुंची। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से कानपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई। घायल महिला को आईसीयू में रखा गया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक व सीओ मौके पर पहुंचे। आरोपित फरार हो गया है।

Search

Archives