Home » छात्रा के साथ छेड़खानी : बहन का आरोप- विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट, प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने का किया प्रयास
मध्यप्रदेश

छात्रा के साथ छेड़खानी : बहन का आरोप- विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट, प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने का किया प्रयास

ग्वालियर। नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा से एक महिला और उसके तीन साथियों ने बेरहमी से मारपीट की है। इतना ही नहीं पीड़ित छात्रा की बहन ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतारे और प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने का प्रयास किया। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया था।

छात्रा को फावड़े में लगे डंडे से पीट-पीटकर उसका पैर तोड़ दिया है। उसके साथ बेरहमी और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। मासूम दर्द से कराहती हुई पैर पर प्लास्टर बंधे हुए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां उसने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

Search

Archives