Home » भीषण हादसा : ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल
मध्यप्रदेश

भीषण हादसा : ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा शहर के पुरानी छावनी इलाके में मुरैना हाईवे पर तड़के दो बजे हुआ है।

पुरानी छावनी थाने के सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि मुरैना हाईवे पर एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। उन्होंने आगे कहा कि मृतक का परिवार मुरैना के बानमोर का रहने वाला था और पूरा परिवार भिंड जिले में एक विवाह समारोह से लौट रहा था।

फरार हुआ चालक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 52 साल के नरेश वाल्मीकि उनकी पत्नी उषा (45), उनके बेटे राहुल (25) और भतीजी अंकिता (16) की मौत हो गई। वहीं, ऑटोरिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Search

Archives