Home » सजग कोरबा अभियानः मानिकपुर पुलिस ने लूट की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा छत्तीसगढ़

सजग कोरबा अभियानः मानिकपुर पुलिस ने लूट की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा सदर कोरबा अभियान” को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली के अंतर्गत चौकी मानिकपुर पुलिस ने लूट की एक घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट (निवासी तिलकेजा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 मार्च 2026 को वह अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। 26 मार्च की रात करीब 02ः00 बजे वापस लौटते समय मानिकपुर बाजार के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक और 2000 रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने विवेचना शुरू की। साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपीः

फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन (निवासी मानिकपुर, कोरबा)
विजय चौहान (निवासी मानिकपुर, कोरबा)

बरामदगी और वैधानिक कार्यवाही

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 11 एबी 8037) और नगद राशि बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Search

Archives