Home » तेज रफ्तार बाइक की ठेले से भिड़ंत, निगम कर्मी की मौके पर दर्दनाक मौत
कोरबा छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक की ठेले से भिड़ंत, निगम कर्मी की मौके पर दर्दनाक मौत

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग पर हुआ हादसा, मृतक की पहचान बालको निवासी सुनील गुप्ता के रूप में हुई

कोरबा। शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निगम के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार एक ठेले से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेला चालक टीपी नगर से अपना ठेला लेकर बुधवारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ठेले से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बालको निवासी सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नगर निगम में सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।

Search

Archives