कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अंतगर्त चचिया परिसर में मौजूद 13 हाथियों का दल अब जिल्गा परिसर पहुंच गया है। हाथियों को आज सुबह यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। तत्पश्चात संबंधित अमला सर्तक हो गया है। जिल्गा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है। उन्हें हाथियों के क्षेत्र में आने की जानकारी देते हुए उससे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी करते हुए हाथियों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
उधर कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में 48 हाथी सक्रिय हो गए है। एक दिन पूर्व जटगा से एतमा नगर रेंज केें पचरा क्षेत्र में गए हाथियों का दल पुनः वापस लौट कर जटगा पहुंच गया है। बड़ी संख्या मेें हाथियों के क्षेत्र में सक्रिय रहने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। चूंकि अब खेती किसानी का समय आ गया है, अतः ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर खरीफ फसल की बुआई की तैयारी में अपने खेतो में पहुंच रहे है। ऐसे में हाथियों से उनका सामना भी हो सकता है। अत: सावधानी बरतने की निहायत जरूरत है।







