Home » सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन चुने गए विधायक दल के नेता, CM बनना तय
झारखंड

सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन चुने गए विधायक दल के नेता, CM बनना तय

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन (CM Champai Soren ) ने रांची के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ मौजूद जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इधर, राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा, “कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।“

0 28 जून को जेल से रिहा हुए थे हेमंत सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

Search

Archives