खाना बनाने के लिए सुविधाजनक, लेकिन खतरनाक
कोरबा। इन दिनों पूरे देश में दीपावली की तैयारियां चल रही हैै। गृहणियां भी घर की साफ सफाई में जुटी हुई है। ऐसे में स्वभाविक है कि घर के किचन की भी साफ सफाई होगी। इस दौरान गैस चुल्हा किचन से बाहर निकालकर साफ सफाई चल रही होगी। इस दौरान गृहणियों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। गैस चुल्हा काफी समय से एक ही स्थान पर रहने और गैस को अन्यत्र ले जाने के दौरान रेगुलेटर पाईप के लूज भी हो सकता है। ऐसे में उपयोग करते समय आग पकड़ने खतरा बढ़ जाता है। गृहणियों को चाहिए कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के बाद रेगुलेटर के पाईप को अच्छी तरह से चेक करें और फिर उपयोग में लाएं।
हाल ही में विगत रविवार को एक इसी तरह की घटना कोरबा में सामने आई है। एक गृहणी ने साफ-सफाई के दौरान किचन से गैस चुल्हा और सिलेंडर को दूसरे कमरे में रखा था। इसी दौरान गैस चुल्हा का पाईप लिकेज हो गया। पुरानी बस्ती वार्ड 4 निवासी गृहणी सुलक्षणा सिंह ने जैसे ही गैस को जलाया, सीधे पाईप में आग लग गई। गृहणी ने तत्काल रेगुलेटर को बंद किया और एक बड़ी घटना होने से टल गई।
गैस की पाइप में लगी आग को बुझाने का तरीका
गैस की पाइप में लगी आग को बुझाने का तरीका
गैस की पाइप में आग लग गई तो सबसे पहले रेगुलेटर को बंद करें।
खिड़की दरवाजों को फौरन खोल दें, जिससे गैस बाहर निकलें और वेंटिलेशन हो।
गलती से भी घर के किसी भी इलेक्ट्रॉनिक स्विच बोर्ड को ऑन या ऑफ ना करें।
किसी भी तरह का खुला फायर माचिस, रेगुलेटर, बीड़ी, सिगरेट, दीया जलता हुआ ना रखें।
खाना बनाने से पहले गैस चुल्हा और रेगुलेटर में लगे पाईप को चेक करें।







