Home » बिल्डिंग में आग लगने से 4 भारतीय समेत, 16 की मौत, 9 गंभीर
दुनिया

बिल्डिंग में आग लगने से 4 भारतीय समेत, 16 की मौत, 9 गंभीर

दुबई की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल हैं। आग के चलते नौ लोग घायल भी हुए हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर आई है। खबर के अनुसार, दुबई के अल रास इलाके में  करीब साढ़े बारह बजे रिहायशी इमारत में आग लगी। आग इमारत के चौथे फ्लोर पर लगी थी, जिसने इमारत के अन्य हिस्सों को भी चपेट में ले लिया।

सरकार के बयान में आग लगने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह संकेत दिया गया है कि पांच मंजिला अपार्टमेंट में किसी समस्या के कारण आग लगी। दुबई सिविल डिफेंस के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि डेरा नैफ फ्रिज मुरार में एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो मलयाली सहित 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।  भारतीय दंपति मलप्पुरम वेंगरा कलंगदान रिजेश (38) और उनकी पत्नी कंदमंगलत जिशी (32) मृतक मलयाली  हैं। रिजेश ट्रैवल कर्मचारी है। जिशी एक स्कूल टीचर हैं। शव दुबई पुलिस मोर्चरी में हैं।

Search

Archives