Home » मेथी के पीले और छोटे दाने शरीर को पहुंचा सकते हैं अनगिनत फायदे, सर्दियों में जरूर करें मेथी पानी का सेवन
स्वास्थ्य

मेथी के पीले और छोटे दाने शरीर को पहुंचा सकते हैं अनगिनत फायदे, सर्दियों में जरूर करें मेथी पानी का सेवन

अक्सर ठंड में जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। शरीर में गर्माहट लाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। मेथी के फायदों के बारे में भी आपने सुना होगा। मेथी के पीले और छोटे दाने शरीर को अनगिनत फायदे पहुंचाते हैं। सब्जी बनाने में मेथी दाना का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ठंड के दिनों में लोग मेथी के लड्डू बनाकर भी खाते हैं। इससे जोड़ों के दर्द, बालों के झड़ने और शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आपके पास लड्डू बनाने का समय नहीं है तो रोजाना 1 महीने तक मेथी का पानी सुबह खाली पेट पी लें।

मेथी का पानी पीने से शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है। मेथी का पानी पीने से वजन कम होता है। इससे पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। मेथी में इतने सारे गुण छिपे हैं कि ये हमारी सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। रसोई में मसालों की तरह तो इसका इस्तेमाल किया ही जाता है। साथ ही, यह सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में भी काफी मददगार है। खासकर रातभर भिगोई हुई मेथी का पानी।

डायटिशियन भी मोटापा कम करने के लिए मेथी पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा समय तक मेथी पानी पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जानिए कितने दिनों तक पीना चाहिए मेथी का पानी। 1 महीने तक मेथी का पानी पीने से कितना वजन कम होता है। मेथी पानी कब पीना चाहिए?

कितने दिन पीना चाहिए मेथी का पानी?

आप लगातार 1 महीने मेथी पानी पी सकते हैं। एक महीने तक मेथी का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इससे डायबिटीज में भी फायदा मिलता है। मेथी पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप वेट लॉस करने की ओर बढ़ रहे हैं तो मेथी पानी असरदार फायदे पहुंचाएगा।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप लगातार महीनेभर मेथी पानी पीते हैं तो इससे आपका करीब 1- 2 किलो तक वजन कम हो सकता है। जल्दी रिजल्ट पाने के लिए आपको इसके साथ हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और रोजाना थोड़ी देर वर्कआउट भी जरूर करना चाहिए। मेथी पानी पीने से मोटापे पर तेजी से असर होता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

मेथी दाने में गैलेक्टोमेनन कंपाउंड पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और कार्बोहाइड्रेट के अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देता है। रोज सुबह मेथी का पानी पीने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है।

पाचन तंत्र करे मजबूत

मेथी का पानी पाचन संबंधी समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज और गैस से राहत दिलाने में कारगर है। इसमें मौजूद फाइबर से खाना आसानी से पच जाता है और आंतों की सफाई करता है। अगर आपको अपच या पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो मेथी का पानी एक नेचुरल उपचार के रूप में काम कर सकता है।

बैड कोलेस्ट्राल कम करने में सहायक

मेथी का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्राल कम होता है। मेथी पानी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा लगातार 1 महीने तक मेथी पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

मेथी का पानी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुंहासों और झुर्रियों से बचाता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर चेहरे पर निखार लाता है। साथ ही, मेथी दाने का पानी पीने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल मजबूत व घने बनते हैं।

कैसे बनाएं मेथी का पानी?

  • एक चम्मच मेथी दाने को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह इस पानी को छानकर पी लें।
  • अगर स्वाद अच्छा न लगे, तो इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं।
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं या लो ब्लड शुगर रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे पिएं।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives