Home » बारिश में भारी पड़ सकती हैं आपकी ये आदतें, बना लें दूरी वरना स्वास्थ्य पर पड़ सकता उल्टा इफेक्ट
स्वास्थ्य

बारिश में भारी पड़ सकती हैं आपकी ये आदतें, बना लें दूरी वरना स्वास्थ्य पर पड़ सकता उल्टा इफेक्ट

मॉनसून के दौरान अक्सर लोग सर्दी-जुकाम, डायरिया, बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बन जाते हैं। अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों को छोड़ देना चाहिए। दरअसल, आपकी कुछ आदतें मॉनसून में आपकी हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती हैं।

नहीं खाना चाहिए सी फूड

कुछ लोगों को सी फूड काफी ज्यादा पसंद होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मॉनसून के दौरान सी फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, बारिश में पानी गंदा हो जाता है जिसकी वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। अगर आपने सी फूड को अवॉइड नहीं किया तो आपको फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

ठंडी तासीर वाली चीजों से परहेज

बरसाती मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजें फायदेमंद साबित हो सकती हैं लेकिन मॉनसून में इस तरह की खाने की चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आपको खाने के साथ दही का सेवन करने की आदत है तो तुरंत अपनी इस आदत को सुधार लीजिए। ठंडी तासीर वाली चीजें सर्दी-जुकाम और फ्लू का मुख्य कारण बन सकती हैं।

स्ट्रीट फूड खाने से बचें

कहीं आप भी बरसाती मौसम में स्ट्रीट फूड खाने की गलती तो नहीं करते हैं। मॉनसून में बाहर का तला-भुना खाना खाने की वजह से आपकी गट हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। बारिश के दौरान आपको घर का खाना खाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्रीट फूड में हाइजीन की कमी हो सकती है जिसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

Search

Archives