Home » जानें किन-किन चीजों को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए? वरना बिगड़ सकता है स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

जानें किन-किन चीजों को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए? वरना बिगड़ सकता है स्वास्थ्य

अगर आप भी इन चीजों को लंबे समय से नहीं बदले हैं तो आपको इसे जरूर चेंज कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपके स्वास्थ्य को भारी पड़ सकता है। अक्सर लोग घर पर रखी कई चीजों को लंबे समय तक नहीं बदलते हैं। अगर कुछ चीजों को समय-समय पर चेंज न किया जाए, तो आपकी इस लापरवाही की वजह से बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं और हाइजीन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। कुछ चीजों को समय-समय पर रिप्लेस करते रहना चाहिए, जिससे चीजों के अंदर ज्यादा गंदगी पैदा न हो पाए। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

 

चादर और पिलो कवर- जरूरी नहीं है कि बिस्तर पर बिछाने वाली चादर अगर फटे नहीं, तो आप इसे सालों साल तक इस्तेमाल करते रहें। हर 2 से 3 सालों में चादर को बदलने की सलाह दी जाती है। चादर की तरह आपको अपने पिलो के कवर को भी 2 से 3 साल में बदल लेना चाहिए। चादर हो या फिर पिलो कवर, इनके अंदर पसीना, डेड स्किन, बॉडी ऑयल और धूल जमा होती रहती है, इसलिए इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

गौर करने वाली बात- अगर आप प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक से दो साल के अंदर इसे बदल लेना चाहिए। सालों साल तक एक ही प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे यूज करने से इनके छोटे-छोटे क्रैक्स पर बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकती है। अगर आप रीयूजेबल वॉटर बॉटल का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 महीने के अंदर इसे बदल लेना चाहिए।

 

डिस्क्लेमर:  यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives