Home » नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, पर जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक
स्वास्थ्य

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, पर जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और लोग अब गर्मी से बेचैन होने लगे हैं। जहां लोगों ने गर्मी से राहत पाने कूलर व एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है, वहीं पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। यह तो सौ फीसदी सही है कि नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। नारियल पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं,  लेकिन हर किसी को नारियल का पानी पीने से सिर्फ फायदे ही मिलें, ऐसा भी जरूरी नहीं है। कुछ लोगों के लिए नारियल का पानी पीना, फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन लोगों को नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए ।

किडनी पेशेंट्स को नारियल के पानी से परहेज करने के लिए कहा जाता है? आपको बता दें कि नारियल के पानी में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। दरअसल, पोटैशियम की मात्रा को खराब किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। यही वजह है कि अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो आप नारियल का पानी पीने से परहेज करें। अगर आप फिर भी नारियल का पानी पीना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

डायबिटीज पेशेंट्स को सोच-समझकर नारियल का पानी पीना चाहिए। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको पता होना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर आपका बीपी पहले से ही कम है, तो भी आपको नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि Coconut Water ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है।

सर्दी-जुकाम तो करें परहेज –  नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों में अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपको सर्दी, जुकाम या फिर वायरल हो, तो आपको कोकोनट वॉटर नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ठंडी तासीर वाला नारियल का पानी सर्दी, खांसी और वायरल की समस्या को बढ़ा सकता है।

 

डिस्क्लेमरयह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives