Home » ‘कुली’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कमाए 50 करोड़ रूपए, ‘वॉर 2’ को दी करारी टक्कर
मनोरंजन

‘कुली’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कमाए 50 करोड़ रूपए, ‘वॉर 2’ को दी करारी टक्कर

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं जो एडवांस बुकिंग के पहले दिन से जबरदस्त कमाई कर रही है। इसने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भारत में फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिलीज से चार दिन पहले ही ‘कुली’ ने दुनिया भर में 50 करोड़ की एडवांस बुकिंग पार कर ली है जो मेकर्स के लिए बहुत खुशी की बात है।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धूम मचा रही है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा समर्थित ये एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर सकती है। इतना ही नहीं ‘कुली’ तमिल फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक साबित हो सकती है।

रजनीकांत की कुली ने इन फिल्मों को कमाई के मामले में छोड़ा पीछे- ‘कुली’ ने भारत में अब तक 14 करोड़ की कमाई की है, जिसका मतलब है कि इसने ‘इमरजेंसी’ जैसी बड़ी हिंदी फिल्म की लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कमाई को भी पीछे छोड़ दिया और यह अभी रिलीज भी नहीं हुई है। ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। इसकी 41 करोड़ की विदेशी कमाई कमल हासन की पिछली फिल्म ‘ठग लाइफ’ की विदेश कमाई से ज्यादा है। ‘कुली’ 14 अगस्त को अपनी रिलीज से पहले कई नई रिकॉर्ड बना सकती है। मौजूदा रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि साल 2025 में ‘कुली’ किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होगी। यह रजनीकांत के शानदार करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग भी होने वाली है।

रजनीकांत ने ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को पछाड़ा- सैकनिल्क के एडवांस बुकिंग आंकड़ों के अनुसार, ‘कुली’ ने पहले दिन भारी बढ़त हासिल कर ली है, जिसने पूरे भारत में 4.91 लाख टिकटों की बिक्री से 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ‘वॉर 2’ ने अब तक 9295 टिकटों की बिक्री से 34.34 लाख रुपये की कमाई दर्ज की है। हिंदी 2D में 31.3 लाख रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद तमिल 1.33 लाख रुपये और तेलुगु में 72,180 रुपये कमाए हैं।

Search

Archives