WHO ने क्या कहा?
- WHO ने अपने अपडेट में कहा कि हाल ही में चार देशों और क्षेत्रों में मामलों में वृद्धि देखी गई है, जिनमें कंबोडिया, चीन, हांगकांग और सिंगापुर शामिल हैं।
- WHO ने कहा कि LP.8.1 नामक वेरिएंट वर्तमान में दुनिया भर में प्रमुख संस्करण है।
- संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि LP.8.1 और NB.1.8.1 दोनों ने ऐसे कोई संकेत नहीं दिखाए हैं कि वे अन्य वैरिएंट की तुलना में सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम बढ़ाएंगे।
- WHO के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका में हवाई अड्डों की जांच में संक्रमित क्षेत्रों से कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, वर्जीनिया और न्यूयॉर्क आने वाले यात्रियों में नए वेरिएंट का पता चला है।
सीडीसी ने क्या कहा?
सीडीसी के एक प्रवक्ता ने द एपोच टाइम्स को बताया कि भले ही अमेरिका में NB.1.8.1 वैरिएंट का पता लगाया गया है, लेकिन अभी तक यूएस में बेसलाइन निगरानी डेटा में 20 से भी कम सीक्वेंस हैं। उन्होंने कहा, “यह कोविड डेटा ट्रैकर डैशबोर्ड में शामिल होने की सीमा को पूरा नहीं कर पाया है। हम सभी SARS-CoV-2 की निगरानी कर रहे हैं और यदि यह अनुपात में बढ़ता है तो यह डेटा ट्रैकर डैशबोर्ड पर दिखाई देगा।”
चीन में बढ़ रहा NB.1.8.1 का मामला- NB.1.8.1 स्ट्रेन XDV COVID-19 का ही वैरिएंट है। पिछले हफ़्ते चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र द्वारा प्रकाशित आंकड़ों से संकेत मिलता है कि NB.1.8.1 चीन में प्रमुख स्ट्रेन है। डॉक्टरों ने मीडिया आउटलेट्स को बताया कि इसका एक नया लक्षण में गले में तेज जलन होना शामिल है।
WHO का सुझाव
- WHO ने सभी सदस्य देशों से आग्रह किया है कि वे जोखिम आधारित और इंटीग्रेडेट स्ट्रैटेजी के अनुसार कोविड प्रबंधन करें।
- WHO महानिदेशक की सिफारिशों का पालन करें।
- वैक्सीनेशन प्रोग्राम बंद न करें, इसे जारी रखें।
- हाई रिस्क वाले लोगों को वैक्सीन जरूर लगाएं।
- वैक्सीन गंभीर बीमारी और मौत से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।







