Home » ईरान में हालात को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें, शेल्टर में रहें…
दिल्ली-एनसीआर

ईरान में हालात को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें, शेल्टर में रहें…

नई दिल्ली।  ईरान में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ईरान में मौजूद नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें, आश्रय (शेल्टर) में रहें।

शेल्टर में रहने की चेतावनी :  मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें, शेल्टर में रहें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। ईरान के भीतर या सीमा पार करने से जुड़ी किसी भी यात्रा का निर्णय केवल तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ करीबी समन्वय और उनकी स्पष्ट सलाह प्राप्त करने के बाद ही लिया लें।

भारतीय दूतावास ने क्या कहा? :  भारतीय दूतावास ने आपात एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, भारतीय नागरिक घर के अंदर रहें। सैन्य ठिकानों और बिजली ढांचे से दूर रहें। ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों में जाने से भी बचें। दूतावास ने कहा, जो लोग दूतावास के होटलों में ठहरे हैं, वे वहीं रहें। नियमित रूप से के संपर्क में बने रहें। हाईवे पर यात्रा करने से पहले दूतावास से समन्वय करें। सभी नागरिकों से कहा गया है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें। दूतावास के आपातकालीन नंबर चालू हैं। आंकड़ों के मुताबिक, तनाव शुरू होने के समय ईरान में करीब 9,000 भारतीय थे। अब तक लगभग 1,800 लोग भारत लौट चुके हैं। यह एडवाइजरी ऐसे समय आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तय समय तक मांग पूरी न होने पर बड़ा खतरा हो सकता है।

Search

Archives