नईदिल्ली। अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमले का खौफनाक मामला सामने आया है। उस पर 17 बार चाकू से अटैक किया गया। वायोमिंग के एक रेस्ट एरिया में हुई वारदात की वजह से ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है। गंभीर हालत में ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वारदात ट्रंप प्रशासन के अप्रवासी लोगों को लेकर की गई पोस्ट के बाद हुई है।
अमेरिका के व्योमिंग राज्य में एक सिख ट्रक चालक पर कथित तौर पर 17 बार चाकू से हमला किए जाने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। अमेरिका में सैक्रामेंटो के रहने वाले 28 साल के एक पंजाबी ड्राइवर पर जानलेवा हमला हुआ है। बाथरूम में चाकू से 17 बार मारा गया। हमले में उसकी गर्दन, सीने, हाथ और पसलियों पर चोट आई है। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित पीड़ित ने केवल अपने उपनाम सिंह से पहचान उजागर करने की गुजारिश की है।
पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के इंटरस्टेट 80 पर स्थित बिटर क्रीक रेस्ट एरिया में हुई. आरोपी शख्स ने ड्राइवर का काफी देर तक पीछा किया और जब वह बाथरूम के पास पहुंचा तो हमला कर दिया. वह पेंसिल्वेनिया जा रहा था और रास्ते में वहां रुका था।
ये घटना ऐसे समय हुई है जब मि. सिंह नाम से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. ड्राइवर पर हमले की वारदात अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के एक एआई-जनरेटेड पोस्टर शेयर करने के बाद हुई है। ट्रंप प्रशासन की ओर से जो पोस्टर शेयर किया गया था, उस पर लिखा था, ‘अमेरिका अमेरिकियों के लिए है। हमारी सड़कों से हट जाओ।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सीएनएस समेत तीन मीडिया संस्थानों को बैन कर दिया है। फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने इस मामले में 45 वर्षीय एंड्रयू क्रिस ब्ज़डक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, उस पर प्रथम श्रेणी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है, जिसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।







