Home » घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दिल्ली-एनसीआर

घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कर्नाटक के विजयपुरा शहर में शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पुराना छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरुनाथ बडिगेरा (35), उनकी पत्नी ज्योति बडिगेरा (28), और उनके दो बच्चे कलम्मा बडिगेरा (13) और कीर्ति बडिगेरा (9) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना विजयपुरा जिले के आलमला तालुका के मोराटागी गांव में हुई। दरअसल, इनके खुद के घर में मरम्मत का काम चलने के कारण यह लोग एक पुराने घर में किराए पर रह रहे थे। इस दौरान परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे, और अचानक भारी बारिश और तेज हवा के कारण मकान की छत उन पर गिर गई। इसके बाद वे मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दमकल की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि यह घटना सिंदगी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Search

Archives