कोरबा । जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य और युवा अधिवक्ता डॉ. संदीप उपाध्याय का मंगलवार की रात्रि 3 बजे एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही परिजनों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। डॉ. संदीप उपाध्याय की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे ईडब्ल्यूएस-6 राजेंद्र प्रसाद कोरबा से पोडीबहार मुक्तिधाम के लिए निकाली गई।







