Home » किराना दुकान संचालक की अर्जुन पेड़ पर लटकती मिली लाश… पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना
छत्तीसगढ़

किराना दुकान संचालक की अर्जुन पेड़ पर लटकती मिली लाश… पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पेड़ पर लटकती लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा निवासी दुजराम थवाईत 60 वर्ष जोंधरा के बस स्टैंड में किराना दुकान चलाते थे। गांव के बाहर नईया खार में कौहा- अर्जुन पेड़ पर शाल और गमछे के सहारे पेड़ पर लटकती हुई लाश बुधवार सुबह 6 बजे के आसपास ग्रामीणों ने देखी। इसकी सूचना परिजनां को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुजराम ने आत्महत्या की है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Search

Archives