Home » प्रदेश में मानसून की धीमी चाल, आज इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़

प्रदेश में मानसून की धीमी चाल, आज इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर।  प्रदेश में इस बार मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले तेज बारिश और गरज चमक का दौर देखने को मिला, जो कि अब थम सा गया है। मानसून पिछले चार दिन से नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ नहीं पहुंच पाई है। बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत 23 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। दूसरी और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने के बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई अहिल्या नगर अदिलाबाद भवानीपटना पुरी सेंड हेड द्वीप बालूरघाट से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग में आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है।  बीते मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

Search

Archives