Home » मंदिर में विराजे संकटमोचन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा, हनुमान चालीसा का किया पाठ
छत्तीसगढ़

मंदिर में विराजे संकटमोचन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा, हनुमान चालीसा का किया पाठ

कोरबा। सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 54 के शांति पारा स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ मंगलवार को संपन्न हुई। मंदिर परिसर में 108 भक्तों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। अंत में भोग प्रसाद का वितरण किया गया। वार्ड में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। रात्रि में भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया। ज्ञात हो कि वार्डवासियों ने एकजुटता के साथ शांतिपारा में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया है। कार्यक्रम में वार्ड के समस्त भक्तों सहित बजरंग दल, क्षेत्रीय विकास समिति सर्वमंगला नगर, शहीद वीर नारायण सिंह साय शाखा सर्वमंगला नगर, मां सर्वमंगला बजरंग दल सर्वमंगला नगर ने अपना योगदान दिया।