Home » जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… आपसी विवाद पर दिया घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़

जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… आपसी विवाद पर दिया घटना को अंजाम

सक्ती। आपसी विवाद के बाद युवक के उपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवारी बाजार स्थित पानी टंकी के पास तीन आरोपियों ने टेमर निवासी राजू लाल उर्फ रौशन के उपर लाठी डंडे से प्राणघातक हमला किया था। जिस पर सक्ती पुलिस ने नंदेली निवासी एक आरोपी राहुल लाल यादव को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। मामले के दो आरोपी सज्जू खान और मानव सिदार घटना के बाद से फरार थे। जिनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सज्जू खान के बारे में पुलिस को सुंदरगढ़ ओडिसा के एक गांव में छुपा हुआ था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर कंचनपुर निवासी सज्जू खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना सक्ती के एएसआई संजय शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे, मनोज जाना, सरजू सिदार, हरिशंकर, आरक्षक प्रीतम सिदार, दीपक साहू, वेश जटवार, सेतराम पटेल, ज्वाला नेताम, जयनारायण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Search

Archives