Home » जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दुष्कर्म के मामले में बंद कैदी के द्वारा जिला जेल से फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि लगभग 8 घण्टे बाद आरोपी को जिला जेल से 5 किलोमीटर दूर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया तो मामले में जेल प्रहरी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्व करा दिया गया है।

पूरा घटना क्रम जिला जेल पेंड्रारोड़ का है जहां पर कल सुबह लगभग 7 बजे के आसपास जब कैदियों को दिनचर्या के लिए बैरक से बाहर निकाला जाता है । उसी दौरान 10 जून को पेंड्रा थाना क्षेत्र के बचरवार गांव के रहने वाला आरोपी जो दुष्कर्म किये जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी कुलदीप राठौर उर्फ पटेल को पेंड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था पर एक दिन बाद ही आरोपी कुलदीप मौका देखकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधक के हाथ पैर फूल गए आनन फानन में घटना की सूचना जेल प्रबंधक के द्वारा तत्काल गौरेला पुलिस को दी गौरेला पुलिस के साथ जेल प्रबंधक के कर्मचारी भी आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट गए । हालांकि मेहनत रंग लाई और आरोपी को शाम 4 बजे के आसपास पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में गौरेला पुलिस ने जेल प्रहरी अखिलेश पांडेय की शिकायत पर कैदी क्रमांक 11726 जो फरार हुए था उस मामले में पुलिस ने बीएनएस की 262-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कुलदीप राठौर को दुबारा जेल दाखिल कर दिया गया।

Search

Archives