Home » नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले कुमनार में खुला पुलिस कैम्प
छत्तीसगढ़

नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले कुमनार में खुला पुलिस कैम्प

 जगदलपुर।  एक ओर जहां नक्सल टीमें पूरी तरह से ध्वस्त होने के साथ ही बचे हुए नक्सलियों को पुलिस मुख्य धारा से जोड़ रही है। वहीं अब कुमनार में पुलिस जवानों ने कैम्प खोलकर नक्सलियों के ऊपर एक ओर कड़ा प्रहार किया है, इसे कभी नक्सलियों का अघोषित साम्राज्य कहा जाता था। इस कैम्प के खुलने से ग्रामीणों में काफी खुशी देखा जा रही है, क्योंकि अब यहां भी तिरंगा फहराया जाएगा।

बता दें कि नारायणपुर जिले के ओरछा से लगा ग्राम कुमनार, जो नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सेफजोन माना जाता था। यहां पर नक्सलियों का खौफ काफी देखा जाता था, इसी जगह पर नक्सलियों के टॉप लीडर बसवाराजू का डर देखा जाता था, साथ ही इस जगह पर कभी भी तिरंगा नहीं फहराया जाता था, ऐसे में लोग इस जगह में जाने से कतराते थे। जब से जवानों ने बसवाराजू को मार गिराया, इस क्षेत्र में नक्सलियों का खौफ पूरी तरह से खत्म होने लगा है। अब ऐसा समय आ गया है कि यह क्षेत्र नक्सलियों के पकड़ से छूट गया और पुलिस के कब्जे में आ गया। जिसके बाद कुमनार में अंतिम नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप खोला गया है।

Search

Archives