Home » शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण… पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण… पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस ने अनाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को जिला मुंगेली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कोमल प्रसाद 20 वर्ष निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली ने एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर 18 फरवरी 2026 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत धारा 69 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान साइबर तकनीक की मदद से आरोपी के मुंगेली जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, आरक्षक राघवेंद्र और भुवनेश्वर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Search

Archives